सबसे अमीर सांसद बन सकती हैं जया बच्चन, 6 साल में दोगुनी हुई संपत्ति

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Mar, 2018 02:20 PM

jaya bachchan to become richest mp

उत्तर प्रदेश से सपा सांसद आैर बाॅलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन इन दिनों अपनी संपत्ति को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अब वह एक नया रिकार्ड बनाने जा रही हैं। अपनी संपत्ति की घोषणा के साथ ही जया भाजपा सांसद किशोर सिन्हा को पीछे...

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश से सपा सांसद आैर बाॅलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन इन दिनों अपनी संपत्ति को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अब वह एक नया रिकार्ड बनाने जा रही हैं। अपनी संपत्ति की घोषणा के साथ ही जया भाजपा सांसद किशोर सिन्हा को पीछे छोड़ते हुए राज्यसभा में सबसे धनवान सांसद बन सकती हैं। 2014 में भाजपा के टिकट पर राज्यसभा चुनाव लड़ चुके सिन्हा के पास कुल 800 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है जबकि जया बच्चन के शपथ पत्र के अनुसार उनके पास कुल 1000 करोड़ रुपये की संपत्ति है।  

करोड़ों के सोने की है मालिक 
सपा से राज्यसभा की कैंडिडेट जया बच्चन ने साल 2012 में 493 करोड़ की संपत्ति की घोषणा की थी, पिछले छह साल में उनकी संपत्त‍ि बढ़कर दोगुनी से भी ज्यादा हो गई। जया ने चुनाव आयोग को दिए गए नामांकन में अपने और पति अमिताभ बच्चन के 460 करोड़ की अचल संपत्ति की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने 540 करोड़ की चल संपत्ति का ब्यौरा भी दिया है। बच्चन दंपति ने 62 करोड़ की सोने और जेवरात का ब्यौरा दिया है। नामांकन में 12 गाड़ियों की भी जानकारी दी है जिनमें रॉल्स रॉयस, 3 मर्सीडीज, एक पोर्शे और एक रेंज रोवर शामिल है।

9 लाख का पैन रखती हैं जया 
हलफनामे के अनुसार अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के पास 3.4 करोड़ और 51 लाख की घड़ियां हैं। उनके पास 9 लाख की एक पेन भी है। बच्चन परिवार का फ्रांस के ब्रिग्नोगन प्लेज में 3,175 स्कॉयर मीटर का एक प्लॉट है। इसके साथ ही उनकी नोएडा, भोपाल, पुणे, अहमदाबाद और गांधीनगर में प्रॉपर्टी है। जया बच्चन के पास 1.22 हेक्टेयर की कृषियोग्य जमीन लखनऊ के ककोरी में है। इसकी कीमत तकरीबन 2.2 करोड़ आंकी गई है। इसी तरह से अमिताभ बच्चन के पास 3 एकड़ की जमीन बाराबंकी के दौलतपुर के पास है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!