Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Mar, 2018 06:57 PM
बिहार में जदयू के प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने शिक्षा के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा अपनी तुलना किक्रेटर सचिन तेंदुलकर और महेन्द्र सिंह धोनी से करने पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि देश के आदर्श और सफल किक्रेटरों से...
पटनाः बिहार में जदयू के प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने शिक्षा के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा अपनी तुलना किक्रेटर सचिन तेंदुलकर और महेन्द्र सिंह धोनी से करने पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि देश के आदर्श और सफल किक्रेटरों से पूर्व उपमुख्यमंत्री की खुद की तुलना करना बेमानी है।
नीतीश कुमार ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तो नवमी भी पास नहीं कर सके और अपनी तुलना बारहवीं पास महेन्द्र धोनी और दसवीं पास सचिन तेंदुलकर से करते हैं। उन्होंने रहिम के दोहे का उदाहरण देते हुए कहा कि कोयल और कौए का रंग एक समान होता है लकिन वसंत ऋतु आती है तो कोयल की मधुर आवाज से दोनों का अंतर स्पष्ट हो जाता है। सचिन और धोनी न केवल आपसे अधिक शिक्षित हैं बल्कि ये देश के लिए आदर्श हैं। सचिन विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहें हैं और उन्हें क्रिकेट के भगवान कहा जाता है।
जदयू नेता ने कहा कि भारतीय किक्रेट टीम के सफल खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी भी न केवल आपसे ज्यादा शिक्षित हैं, उन्होंने कई पुरस्कार प्राप्त किए। इसके साथ ही उन्होंने रिकॉर्ड की झड़ियां लगा दी और कई राष्ट्रीय पुरस्कार भी अपने नाम किए। इन किक्रेटरों के लिए खेल के साथ पढ़ाई भी जरूरी थी, इसलिए कामयाब भी हुए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष न क्रिकेट ही खेल सके, न पढ़ाई ही कर सके। बेनामी संपत्ति अर्जित करने में व्यस्त रहे।
बता दें कि यादव ने हाल ही में एक साक्षात्कार में खुद को अनपढ़ कहे जाने पर कहा था कि पिछड़े समाज से आने के कारण उन्हें अनपढ़ कहा जाता है जबकि तेंदुलकर, धोनी के दसवीं अनुत्तीर्ण होने के बावजूद कोई उन्हें अनपढ़ नहीं कहता है।