ज्यां द्रेज की हिरासत से भाजपा का जनविरोधी चेहरा उजागर: येचुरी

Edited By Pardeep,Updated: 28 Mar, 2019 10:19 PM

jean drez s custody exposes bjp s anti people face yechury

माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने मशहूर अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज को पुलिस हिरासत में लेने की आलोचना करते हुये कहा कि इससे भाजपा का जनविरोधी चेहरा उजागर हो गया है। येचुरी ने कहा कि झारखंड में भोजन के अधिकार के मुद्दे पर एक बैठक आयोजित करने के लिए...

नई दिल्ली: माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने मशहूर अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज को पुलिस हिरासत में लेने की आलोचना करते हुये कहा कि इससे भाजपा का जनविरोधी चेहरा उजागर हो गया है। 
PunjabKesari
येचुरी ने कहा कि झारखंड में भोजन के अधिकार के मुद्दे पर एक बैठक आयोजित करने के लिए द्रेज को हिरासत में लेने की माकपा आलोचना करती है। इसकी तीखी आलोचना होने के बाद राज्य सरकार को उन्हें रिहा करना पड़ा। इससे भाजपा का जनविरोधी चेहरा उजागर होता है।

उल्लेखनीय है कि द्रेज और सामाजिक कार्यकर्ता विवेक गुप्ता को झारखंड में पुलिस ने बिना पूर्व अनुमति के सभा आयोजित करने को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुये हिरासत में लिया था। बाद में पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें रिहा कर दिया।       

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!