Edited By Monika Jamwal,Updated: 23 Apr, 2018 06:07 PM
महिलाओं की बहादुरी के किस्से यूं तो इतिहास में भरे पड़े हैं और आधुनिक दौरे में भी महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक बहादुर महिला के बारे में बताएंगे।
जम्मू: महिलाओं की बहादुरी के किस्से यूं तो इतिहास में भरे पड़े हैं और आधुनिक दौरे में भी महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक बहादुर महिला के बारे में बताएंगे। जम्मू संभाग के रियासी जिले की कांता देवी। इन्हें रियासी की झांसी की रानी भी कहते हैं। कांता देवी की हिम्मत और बहादुरी पर पूरा रियासी गर्व करता है। ग्राम सुरक्षा समिति की इकलौती इंचार्ज कांता देवी पुरूषों से कंधे से कंधा मिलाकर अपनी डयूटी देती हैं।
रियासी जिले के दूर-दराज के गांव चौरा कोट की निवासी कांता देवी घने जंगलों के बीच निर्भीक होकर गश्त करती हैं। हथियारों से लैस यह झांसी की रानी पुरूष सदस्यों के साथ मिलकर काम करती हैं और उनका मानना है कि हिम्मत और हौसले से हर काम आसान हो जाता है। कांता देवी कहती हैं कि उन्होंने वीडीसी में भर्ती अपनी मर्जी से ली थी और अब हर खतरे से निपटने को तैयार रहती हैं। उन्हें भय नहीं लगता है और अगर आतंकी भी मिलेंगे तो उनका भी मुकबाला वो डट कर करेंगी।