झारखंड विधानसभा चुनावः पांच चरणों में होगा चुनाव, 23 दिसंबर को आएंगे नतीजे

Edited By Yaspal,Updated: 01 Nov, 2019 05:36 PM

jharkhand assembly elections elections to be held in five phases

झारखंड विधानसभा के चुनाव पांच चरणों में 30 नवम्बर से 20 दिसम्बर तक होंगे तथा मतगणना 23 दिसम्बर को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। इसके साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार...

नेशनल डेस्कः झारखंड विधानसभा के चुनाव पांच चरणों में 30 नवम्बर से 20 दिसम्बर तक होंगे तथा मतगणना 23 दिसम्बर को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। इसके साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गयी। राज्य विधानसभा की 81 सीटों में से 13 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान 30 नवम्बर को होगा। दूसरे चरण में 20 सीटों के लिए मतदान 7 दिसम्बर को, तीसरे चरण की 17 सीटों के लिए 12 दिसम्बर , चौथे चरण में 15 सीटों के लिए 16 दिसम्बर और पांचवें एवं अंतिम चरण में 16 सीटों के लिए 20 दिसम्बर को मत डाले जायेंगे। मतों की गिनती 23 दिसम्बर को होगी और समूची चुनाव प्रक्रिया 29 दिसम्बर को समाप्त हो जायेगी। राज्य विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी तक है। 
 PunjabKesari
इससे पहले सुनील अरोड़ा ने बताया कि झारखंड की 81 सीटों में से 67 सीटेंं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आती हैं। राज्य के 19 जिले नक्सल प्रभावित हैं, जिनमें से 13 जिले अतिसंवेदनशील हैं। चुनाव आयोग की टीम ने दो दिवसीय दौरा कर सुरत्रा स्थिति का जायजा लिया। 
PunjabKesari
क्या है दलीय स्थिति 
2014 में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में आसजू के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार बनाई थी और रघुवर दास को सीएम बनाया। पिछले चुनाव में भाजपा को 37 सीटें मिलीं थीं, जबकि कांग्रेस को 6 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा को 19, झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) 8, आजसू को पांच सीटें मिली थीं। अन्य को 7 सीटें मिली थीं।
PunjabKesari 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!