भाजपा विधायक की अश्लील वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

Edited By Anil dev,Updated: 12 Nov, 2019 03:32 PM

jharkhand bjp biranchi narayan video viral

झारखंड में बोकारो से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक बिरंचि नारायण की अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने आज विधायक के पूर्व निजी सचिव (पीए) आदित्य को गिरफ्तार कर लिया।

 

बोकारोः झारखंड में बोकारो से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक बिरंचि नारायण की अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने आज विधायक के पूर्व निजी सचिव (पीए) आदित्य को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपा अधीक्षक (नगर) ज्ञान रंजन ने यहां बताया कि आदित्य विधायक बिरंचि नारायण का पूर्व पीए था और पूर्व के वर्षों में इसे विधायक ने आपत्तिजनक कार्य करने के आरोप में निकाल दिया था।

पुलिस कर रही है मामलें की जांच
उन्होंने कहा कि इस मामले में अन्य आरोपी की भी पहचान की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर इस कांड में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। रंजन ने बताया कि इस बाबत चास के प्रखंड विकास पदाधिकारी और विधायक बिरंचि नारायण के कार्यकर्ताओं ने पुलिस में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताय कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!