Edited By ,Updated: 23 Sep, 2016 11:45 PM
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को यहां निर्देश दिए कि हेलमेट, लाइसेंस समेत अन्य यातायात नियमों की जांच में कड़ाई बरती...
रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को यहां निर्देश दिए कि हेलमेट, लाइसेंस समेत अन्य यातायात नियमों की जांच में कड़ाई बरती जाए और लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक भी किया जाए। मुख्यमंत्री ने राजधानी रांची की यातायात व्यवस्था के बारे में अपने आवास पर अधिकारियों से बातचीत की और कहा कि दुर्घटना होने की स्थिति में पीड़ित के साथ-साथ पूरा परिवार प्रभावित होता है।
अत: यातायात नियमों के पालन में लोगों को भी सहयोग करना चाहिए ताकि दुर्घटनाआें में कमी आए। मुख्यमंत्री से रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुलदीप द्विवेदी और यातायात अधीक्षक संजय आर सिंह ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि काम के दौरान अधिकारी किसी प्रकार का हस्तक्षेप या पैरवी स्वीकार नहीं करें। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहर में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली।