Edited By ,Updated: 16 Apr, 2016 01:04 PM
आजकल ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज सभी के सिर चढ़कर बोल रहा है। लोग घर बैठे आराम से मनचाही चीजों की शॉपिंग करते हैं
जमशेदपुरः आजकल ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज सभी के सिर चढ़कर बोल रहा है। लोग घर बैठे आराम से मनचाही चीजों की शॉपिंग करते हैं, लेकिन ऑनलाइन चीजें मंगवने पर कई बार उनके साथ धाेखा हाे जाता है, जिसके चलते उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है।
ऐसा ही कुछ झारखंड के जमशेदपुर में रहने वाली एक महिला के साथ हुआ। महिला टाटा स्टील कॉरपोरेट में अफसर है। उसने स्प्रिंग रोल दोसा और पनीर चिली का ऑर्डर दिया था। अार्डर घर पहुंचा, ताे महिला अधिकारी ने ग्रेवीकार्ट के डिलीवरी ब्वॉय रूपेश को 205 रुपए का पेमेंट किया। इसके बाद जैसे ही उन्होंने खाने का पैकेट खोला। पैकेट में पनीर चिली के साथ कंडोम था।
हालांकि डिलीवरी ब्वॉय ने खुद को निर्दोष बताया और उल्टा उसने महिला पर ही दोष मढ़ दिया। कहा कि आपको आधा खाने के बाद पता चला कि पैकेट में क्या है। हालांकि शिकायत के बाद कंपनी ने डिलीवरी ब्वॉय को जॉब से हटा दिया है।