झारखंड : नक्सलियों ने वन विभाग की 12 इमारतों को आईईडी से उड़ाया, तलाश जारी

Edited By Yaspal,Updated: 12 Jul, 2020 07:09 PM

jharkhand naxalites blow up 12 forest department buildings with ied

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में वन विभाग की 12 इमारतों को संदिग्ध माओवादियों ने उड़ा दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा के अनुसार, हथियारबंद माओवादियों का एक समूह ने शनिवार रात जिले के बेरकेला वन क्षेत्र में...

नेशनल डेस्कः झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में वन विभाग की 12 इमारतों को संदिग्ध माओवादियों ने उड़ा दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा के अनुसार, हथियारबंद माओवादियों का एक समूह ने शनिवार रात जिले के बेरकेला वन क्षेत्र में इमारतों में घुस गया और सभी कर्मचारियों से परिसर खाली करने को कहा। उन्होंने बताया कि कई कर्मचारियों को उपद्रवियों ने पीटा और पुलिस को सूचित करने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
PunjabKesari
महथा ने बताया कि माओवादियों ने वन क्षेत्र में स्थित इन इमारतों को इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेज (आईईडी) लगाकर उड़ा दिया। उन्होंने कहा, “प्रारंभिक जांच से पता चला है कि माओवादियों ने एक मार्ग तैयार करने के लिए जंगल में पेड़ों को भी गिरा दिया था, जिसका उपयोग वे संभवतः सुरक्षा बलों पर हमला करने के लिए करते थे।” उन्होंने कहा कि जंगल में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!