Edited By Anil dev,Updated: 27 Mar, 2019 08:50 AM
विवादों में रहने वाले झारखंड के कृषि मंत्री रणधीर कुमार सिंह एक बार फिर महिला जनप्रतिनिधि को थप्पड़ मारने एवं दुव्र्यवहार को लेकर चर्चा में हैं। इस बार सिंह देवघर जिले के सारठ प्रखंड की जिला परिषद सदस्य पिंकी कुमारी को थप्पड़ मारने और दुव्र्यवहार को...
जामताड़ा: विवादों में रहने वाले झारखंड के कृषि मंत्री रणधीर कुमार सिंह एक बार फिर महिला जनप्रतिनिधि को थप्पड़ मारने एवं दुव्र्यवहार को लेकर चर्चा में हैं। इस बार सिंह देवघर जिले के सारठ प्रखंड की जिला परिषद सदस्य पिंकी कुमारी को थप्पड़ मारने और दुव्र्यवहार को लेकर चर्चा में हैं।
पिंकी कुमारी को जड़ दिया जोरदार थप्पड़
जामताड़ा जिले के काला झरिया में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य पिंकी कुमारी भाग ले रही थीं। इसी दौरान कृषि मंत्री रणधीर सिंह भी पहुंचे। प्रत्यक्षदॢशयों के मुताबिक किसी बात को लेकर कृषि मंत्री और जिला परिषद सदस्य के बीच कहासुनी हो गई, तभी मंत्री अचानक तैश में आ गए और पिंकी कुमारी को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।