Edited By kamal,Updated: 03 May, 2018 06:23 PM
पाकिस्तान की कराची जेल में पिछले पांच साल से बंद भारतीय नागरिक जितेंद्र अर्जुनवार बाघा बार्डर से भारत पहुंच चूका है। जितेन्द्र के भारत लौटने ही पूरे भारत के साथ साथ परिवार के में खुशी की लहर है।
बाघा बार्डर (अमृतसर) : पाकिस्तान की कराची जेल में पिछले पांच साल से बंद भारतीय नागरिक जितेंद्र अर्जुनवार बाघा बार्डर से भारत पहुंच चुका है। जितेन्द्र के भारत लौटने ही परिवार में खुशी की लहर है।
पाकिस्तान से जितेन्द्र ने जैसे ही अमृतसर की बाघा बार्डर से प्रवेश किया। वहां उसे BSF के हवाले किया गया। इसके बाद डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन के हवाले करने के बाद जितेन्द्र को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। जितेंद्र की जाच की जा रही है। बीमार होने की स्थिति में जितेन्द्र का इलाज कराया जाएगा। जानकारी मिली है कि पूरा इलाज और स्वस्थ्य होने के बाद ही जितेन्द्र को अमृतसर से बरघाट तक लाने की कार्रवाई की जाएगी।
बता दे कि जितेंद्र को पाकिस्तान की जेल में पिछले 5 साल से कैद कर रखा था। उसे बीमारी के कारण जेल से निकाल कर रिहैब सेंटर में रखा गया था। जितेंद्र अर्जुनवार को भारत-पाकिस्तान सीमा पर पकड़ा गया था। 12 अगस्त 2013 को पाकिस्तान के खोखरापार में जितेंद्र को पाकिस्तानी रेंजर्स ने पकड़ लिया था।
हुआ यूं कि घर से भागा जितेंद्र कुछ महीनों तक भटकता हुआ भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा तक पहुंच गया था सिवनी पुलिस ने जितेंद्र की नागरिकता को साबित करने वाले दस्तावेज गृह और विदेश मंत्रालय को भेजने के बाद विदेश मंत्रालय ने जितेंद्र की भारत वापसी के संकेत मिले। दिमागी रूप से कमजोर जितेंद्र कई अन्य बीमारियों से भी पीड़ित है। उसकी मां ने जितेंद्र के इलाज के सरकारी मदद की अपील की थी।
बहरहाल जितेंद्र को अमृतसर से मध्यप्रदेश के सिवनी उनके घर ले जाया जाएगा। जितेंद्र की रिहाई से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर हैं।