जम्मू कश्मीर के 2 पुलिसकर्मियों ने फतह की एवरेस्ट चोटी, मिल रही बधाईयां

Edited By Monika Jamwal,Updated: 21 May, 2019 06:00 PM

jkp cops wins evrest

जम्मू कश्मीर के दो पुलिसकर्मियों ने दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की।

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के दो पुलिसकर्मियों ने दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की। पुलिस ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पुलिसकर्मियों को उनकी इस सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया कि टीम में नो आईबी और दो जम्मू एवं कश्मीर के कर्मी शामिल थे। मुझे उनकी उपलब्धि पर गर्व है। मैं उनके सफल भविष्य की कामना करता हूं।

PunjabKesari
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि  राज्यपाल सत्यपाल मलिक, मुख्य सचिव बी.वी.आर. सुब्रह्मणयम और पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने के लिए चयन ग्रेड के कांस्टेबल नजीर अहमद और फलील सिंह को बधाई दी। इससे पहले राज्य के चार व्यक्ति माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर चुके हैं।पिछले दिनों सेना के एक अभियान के दौरान लेह जिले के सोनम पलजोर और हीरो वांग्याल ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई की।

PunjabKesari


केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के लिए काम कर रहे घाटी के रफीक अहमद और राज्य पुलिस के लिए काम कर रहे जम्मू क्षेत्र के राम सिंह ने भी माउंट एवरेस्ट को फतह किया है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!