JNU विवाद: कन्हैया ने जमानत के लिए HC में दायर की अर्जी

Edited By ,Updated: 19 Feb, 2016 05:34 PM

jnu kanhaiya kumar sushil bajaj vrinda grover high court

राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने जमानत की मांग को लेकर आज दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की।

नई दिल्ली: राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने जमानत की मांग को लेकर आज दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की।  कन्हैया के वकील सुशील बजाज और वृंदा ग्रोवर दिल्ली पुलिस की सुरक्षा में सीधे उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार (लिस्टिंग) लोरेन बामनियाल के पास पहुंचे और बंद कमरे में याचिका का उल्लेख किया। दोनों वकील आज उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद उच्च न्यायालय पहुंचे। उच्चतम न्यायालय ने जमानत याचिका उच्च न्यायालय को भेज दी थी और केंद्र एवं दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया था कि वह उच्च न्यायालय परिसर में छात्र संघ नेता के वकील की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे।  
 
उच्चतम न्यायालय के आदेश के तत्काल बाद उच्च न्यायालय और उसके आसपास अतिरिक्त पुलिसकर्मियों एवं सीआरपीएफ जवानों की तैनाती करके वहां की सुरक्षा बढ़ा दी गई। मामले अभी उच्च न्यायालय की किसी पीठ के समक्ष सुनवायी के लिए सूचीबद्ध नहीं हुआ है। न्यायिक हिरासत में बंद कन्हैया कल इस आधार पर जमानत की मांग को लेकर सीधे उच्चतम न्यायालय पहुंचा था कि तिहाड़ जेल मेंं उसकी जान को खतरा है।  
 
कन्हैया की जमानत याचिका उच्चतम न्यायालय में दिन में पहले सुनवाई के लिए पेश की गई लेकिन न्यायालय ने उस पर यह कहते हुए सुनवाई से इनकार कर दिया कि यदि वह एेसा करता है तो यह देश के सभी आरोपियों के लिए एक नजीर बन जाएगा।   कन्हैया कुमार को 12 फरवरी को राजद्रोह के आरोप में गिरतार किया गया था। कन्हैया की गिरफ्तारी जेएनयू परिसर में आयोजित उस विवादास्पद कार्यक्रम के बाद की गई थी जिसमें कथित तौर पर भारत विरोधी नारेबाजी की गई थी। 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!