जोधपुर: एक झपकी ने ले ली 5 लोगों की जान, ट्रक से टकराते ही मिनी बस के उड़े परखच्चे
Edited By vasudha,Updated: 13 Mar, 2021 10:06 AM
राजस्थान के जोधपुर से शनिवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई है। यहां मिनी टूरिस्ट बस और ट्रेलर की भिड़ंत में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 6 बच्चों समेत 12 लोग बुरी तरह घायल हो गए।
नेशनल डेस्क: राजस्थान के जोधपुर से शनिवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई है। यहां मिनी टूरिस्ट बस और ट्रेलर की भिड़ंत में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 6 बच्चों समेत 12 लोग बुरी तरह घायल हो गए।
किसानों का 'मिशन' बंगाल, भाजपा के नीतियों के खिलाफ आज नंदीग्राम में निकलेंगे रैली
जानकारी के अनुसार ये हादसा जोधपुर के फलोदी में हुआ है। नियंत्रण खो जाने से मिनी टूरिस्ट बस एक ट्रेलर से जा टकराई। इस भिड़ंत में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।12 लोग घायल बुरी तरह घायल हो गए जिन्हे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मरने वाले सभी लोग दिल्ली के बताए जा रहे हैं।
चुनावी रण में किसानाें की एंट्री और फिर विवादों में फसी कंगना, आज इन खबरों पर रहेगी देश की नजर
घटना की सूचना मिलते पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है थानाधिकारी हरि सिंह राजपुरोहित ने बताया कि दिल्ली से यह पर्यटक मिनी बस से जैसलमेर जा रहे थे, तभी फलौदी के पास थाना पर बस ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि मिनी बस के परखच्चे उड़ गए। पुलिस व ग्रामीणों ने मदद से बस में फसे लोगों को बाहर निकाला गया।