Edited By shukdev,Updated: 09 Feb, 2019 05:17 PM
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश उपाध्यक्ष धमतरी निवासी दिग्विजय सिंह कृदत ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से शनिवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे की प्रति प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी को प्रेषित कर दी है।...
धमतरी: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश उपाध्यक्ष धमतरी निवासी दिग्विजय सिंह कृदत ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से शनिवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे की प्रति प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी को प्रेषित कर दी है। कृदत ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उनके इस्तीफे का कारण व्यक्तिगत बताया गया है।
समझा जाता है कि जोगी कांग्रेस की धमतरी जिले में खराब परफॉरमेंस और राज्य स्तर पर लगातार अनेक दिग्गजों के पार्टी छोड़े जाने से यह हालात बने हैं। दिग्विजय सिंह कृदत हाल ही में धमतरी विधानसभा चुनाव से पार्टी उम्मीदवार रहे थे जिन्हे हार का सामना करना पड़ा था। कृदत ने बताया कि अभी किसी दल में जाने के बारे में फैसला नहीं लिया है। जनता से लगातार जुड़े रहेंगे और किसानों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।