भाजपा सरकार के खिलाफ समान विचार वाले दल होंगे एकजुट : येचुरी

Edited By shukdev,Updated: 21 Dec, 2018 10:11 PM

joint parties will be united against bjp government yechury

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी ने शुक्रवार को कहा कि होने वाले लोकसभा चुनाव में केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को उखाड़ फेकने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सभी...

पटना : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी ने शुक्रवार को कहा कि होने वाले लोकसभा चुनाव में केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को उखाड़ फेकने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सभी समान विचारधारा वाले धर्मनिरपेक्ष दल एकजुट होंगे। येचुरी ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की नीतियों से जनता काफी परेशान है और इससे मुक्ति पाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर समान विचारधारा वाले धर्मनिरपेक्ष दल वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि हाल ही में तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम से स्पष्ट हो गया है कि आम लोग नरेन्द्र मोदी सरकार की नीतियों से काफी खफा हैं। वर्तमान सरकार के संरक्षण में बड़े-बड़े उद्योगपतियों को पिछली सरकार की तुलना में 400 प्रतिशत अधिक ऋण दिए गए हैं। माकपा नेता ने कहा कि इनमें से कई उद्योगपति बैंकों को ऋण नहीं लौटा रहे हैं और कुछ तो देश छोड़कर भाग गए। केन्द्र सरकार इस तरह की परिस्थिति में बैंकों को बचाने के लिए आम लोगों का पैसा इस्तेमाल कर रही है।

उन्होंने कहा कि बैंकों को बचाना जरूरी है लेकिन बड़े-बड़े उद्योगपतियों को ऋण देकर उसे वसूल नहीं किया जाना तथा इसका बोझ आम जनता पर देना अनुचित है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। येचुरी ने कहा कि अगले वर्ष आठ और नौ जनवरी को देश में रेल रोको तथा रास्ता रोको हड़ताल की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसमें वामपंथी दलों से जुड़े ट्रेड यूनियन समेत कई संगठन हिस्सा लेकर जनता की आवाज उठायेंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!