भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साधा ममता पर निशाना, कहा- देश के संघीय ढांचे का किया अपमान

Edited By Yaspal,Updated: 24 Dec, 2020 07:35 PM

jp nadda targets mamata says insulted the country s federal structure

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि विश्व भारती विश्वविद्यालय दुनिया भर में बंगाल की पहचान है। परंतु सिर्फ़ राजनीतिक विद्वेष के कारण ममता बनर्जी इसमें शामिल नही हुई। उन्होंने अपने अहम के लिए आज...

नेशनल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि विश्व भारती विश्वविद्यालय दुनिया भर में बंगाल की पहचान है। परंतु सिर्फ़ राजनीतिक विद्वेष के कारण ममता बनर्जी इसमें शामिल नही हुई। उन्होंने अपने अहम के लिए आज गुरुदेव और देश के संघीय ढांचे का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि वो बार-बार संघीय ढाँचे की दुहाई देती है किन्तु हर मौके पर संवैधानिक मूल्यों को तार-तार करती हैं।

उन्होंने एक के एक ट्वीट कर कहा कि विश्व भारती विश्वविद्यालय दुनिया भर में बंगाल की पहचान है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी विश्व भारती के शताब्दी समारोह से जुड़े। परंतु सिर्फ़ राजनीतिक विद्वेष के कारण ममता बनर्जी इसमें शामिल नही हुई। उन्होंने अपने अहम के लिए आज गुरुदेव और देश के संघीय ढाँचे का अपमान किया है।

दूसरे ट्वीट में नड्डा ने कहा कि ममता बनर्जी जिस द्वेष,अहंकार, झूठ और अत्याचार के पथ पर हैं, वह गुरुदेव रवींद्रनाथ और स्वामी विवेकानंद की संस्कृति नहीं, वह सुभाष चंद्र बोस और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की संस्कृति नहीं, वह बंगाल की संस्कृति नहीं। यह ममता और TMC की संस्कृति है,जो बंगाल को बार-बार शर्मसार करती है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर और पश्चिम बंगाल की संस्कृति, साहित्य और दर्शन में गहरी आस्था है।उन्होंने बंगाल को हमेशा अनुकरणीय और देश को दिशा देने वाला माना है। अब बंगाल ममता के अहंकार को तार-तार करेगा और भाजपा को सोनार बंगाल बनाने का मौका देगा।

नड्डा ने कहा कि ईर्ष्या,राजनीतिक विद्वेष व प्रतिद्वंदिता के चलते ममता बनर्जी ने विश्वभारती के शताब्दी समारोह का बहिष्कार किया,उन्होंने पश्चिम बंगाल की संस्कृति व गुरुदेव टैगोर के गौरव को धूमिल किया। वो बार-बार संघीय ढाँचे की दुहाई देती है किन्तु हर मौक़े पर संवैधानिक मूल्यों को तार-तार करती हैं।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन स्थित विश्व भारती विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इसी विश्वविद्यालय से निकला संदेश आज पूरे विश्व तक पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत आज ‘अंतरराष्ट्रीय सौर अलायंस' के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में विश्व का नेतृत्व कर रहा है तो वह आज इकलौता बड़ा देश है जो पेरिस समझौते के पर्यावरण के लक्ष्यों को प्राप्त करने के सही मार्ग पर है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!