ऑफ द रिकॉर्ड: जुएल ओरम व एस.एस. अहलूवालिया लोकसभा अध्यक्ष के प्रबल दावेदार

Edited By Pardeep,Updated: 07 Jun, 2019 05:34 AM

jual oram and s s ahluwalia speaker of the lok sabha speaker

ओडिशा के जूएल ओरम व पश्चिम बंगाल के एस.एस. आहलूवालिया 17वीं लोकसभा के अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। हालांकि इस दौड़ में 8 बार लोकसभा चुनाव जीतने वाली मेनका गांधी भी हैं लेकिन उनके अप्रत्याशित व अनापेक्षित वक्तव्यों के चलते उनका दावा...

नेशनल डेस्क: ओडिशा के जूएल ओरम व पश्चिम बंगाल के एस.एस. आहलूवालिया 17वीं लोकसभा के अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। हालांकि इस दौड़ में 8 बार लोकसभा चुनाव जीतने वाली मेनका गांधी भी हैं लेकिन उनके अप्रत्याशित व अनापेक्षित वक्तव्यों के चलते उनका दावा कमजोर लग रहा है। इस बार मेनका को मंत्री नहीं बनाया गया। उसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें इस बार लोकसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है लेकिन ऐसा लग नहीं रहा है। मौजूदा वक्त उनके व उनके बेटे के लिए अच्छा नहीं चल रहा है। 
PunjabKesari
भाजपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता बिहार के राधामोहन सिंह भी इस दौड़ में हैं। इस बार उन्हें भी मोदी ने मंत्री नहीं बनाया है। पिछली बार उनके मंत्रालय का रिकार्ड काफी निराशाजनक रहा है इसलिए उनकी दावेदारी भी कमजोर लग रही है। बी.जे.डी. नेता भर्तृहरि मेहताब को लोकसभा का उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। 
PunjabKesari
हालांकि इस पद के लिए शिवसेना ने भी अपनी दावेदारी पेश की है लेकिन मोदी इस पद को इस चुनाव में 22 सीटें जीतने वाले जगन रैड्डी की वाई.एस.आर. कांग्रेस को देना चाहते हैं। इससे पी.एम. चंद्रबाबू नायडू को भी सबक सिखाना चाहते हैं। जहां तक वरिष्ठता का सवाल है तो एस.एस. आहलूवालिया और जूएल ओरम दोनों बराबर हैं। दोनों ही मोदी सरकार में मंत्री भी रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ 2021 में पश्चिम बंगाल में व 2024 में ओडिशा में विधानसभा चुनाव होने हैं। 
PunjabKesari
जूएल ओरम एक बड़े आदिवासी नेता हैं और इस बार उनका मंत्री न बनना थोड़ा हैरानीजनक है। एन.डी.ए. शासन के दौरान पी.एस. संगमा अंतिम आदिवासी नेता थे जो लोकसभा अध्यक्ष रहे। वर्तमान लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव 19 जून को होगा और उस दिन किसके सिर ताज सजेगा, यह कहना अभी अंधेरे में तीर मारने जैसा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!