100 साल में 5वीं बार इतना सूखा रहा जून, अगले महीने अच्छी बारिश की संभावना

Edited By Seema Sharma,Updated: 30 Jun, 2019 01:23 PM

june 5th in the 100 years it was so dry

दक्षिण पश्चिम मानसून में देरी के कारण पिछले कुछ दिन से गर्मी का प्रकोप जारी रहने से उत्तर भारत में लू जैसे हालात बन गए हैं और पारे में वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम केन्द्र के अनुसार क्षेत्र में अगले कुछ दिनों में बारिश के कोई आसार नहीं हैं।

नई दिल्लीः दक्षिण पश्चिम मानसून में देरी के कारण पिछले कुछ दिन से गर्मी का प्रकोप जारी रहने से उत्तर भारत में लू जैसे हालात बन गए हैं और पारे में वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम केन्द्र के अनुसार क्षेत्र में अगले कुछ दिनों में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते 100 साल में यह पांचवां जून का महीना है जो सूखा रहा। इस पूरे महीने में बारिश औसत से 35 फीसदी कम दर्ज हुई है। आमतौर पर इस महीने में 151 मिलीमीटर बारिश होती है लेकिन इस बार ये आंकड़ा 97.9 मिलीमीटर ही रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून में एक सप्ताह की देरी के कारण पश्चिमोत्तर में इसका आगमन जुलाई के दूसरे सप्ताह तक होने की संभावना है।
PunjabKesari
चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक क्षेत्र में सुबह से ही गर्मी के तेवर तीखे होने शुरू हो जाते हैं व जो दिन में पशु-पक्षी सहित सभी प्राणी झुलसने लगते हैं। दोपहर होते-होते तो यह प्रकोप काफी बढ़ जाता है। वहीं विभाग के मुताबिक 30 जून तक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव की स्थिति बन सकती है। जिससे अगले महीने के पहले हफ्ते में ओडिशा, मध्य प्रदेश और उत्तर पश्चिम भारत में अच्छी बारिश हो सकती है। अमूनन मानसून जून में शुरू होता है जो सितंबर तक रहता है। इस बार उत्तर भारत जून में मानसून से वंचित रहा। हालांकि मुंबई में भारी बारिश हो रही है। महाराष्ट्र में मानसून देरी से पहुंचा था लेकिन वहां हो रही बारिश ने उसकी भरपाई कर दी।
PunjabKesari
मध्य प्रदेश में भी कुछ शहरों में बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस साल अल-नीनो के प्रभाव के चलते मानसून कमजोर रहा। बता दें कि अल-नीनो के प्रभावित रहने से पूर्वी और मध्य प्रशांत महासागर की सतह में असामान्य रूप से गर्मी की स्थिति रहती है। जिससे हवाओं का चक्र प्रभावित होता है और यह चक्र भारतीय मानसून पर विपरीत प्रभाव डालता है। वहीं मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि जुलाई में मानसून में अच्छी रफ्तार दिखाई देगी।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!