शुक्रवार को शपथ लेंगे जस्टिस माहेश्वरी, जस्टिस खन्ना

Edited By Yaspal,Updated: 17 Jan, 2019 06:37 PM

justice maheshwari justice khanna will take oath on friday

कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश दिनेश माहेश्वरी और दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजीव खन्ना शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में शपथ लेंगे। सरकार ने बुधवार को न्यायमूर्ति माहेश्वरी और न्यायमूर्ति...

नई दिल्लीः कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश दिनेश माहेश्वरी और दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजीव खन्ना शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में शपथ लेंगे। सरकार ने बुधवार को न्यायमूर्ति माहेश्वरी और न्यायमूर्ति खन्ना की शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी।
PunjabKesari
एक आधिकारिक सर्कुलर में कहा गया कि प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई शुक्रवार को दोनों न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाएंगे। सर्कुलर में कहा गया, ‘‘न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना का उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में शपथ ग्रहण समारोह प्रधान न्यायाधीश की अदालत में 18 जनवरी 2019 को सुबह साढे दस बजे होगा।’’
PunjabKesari
प्रधान न्यायाधीश गोगोई, न्यायमूर्ति ए के सीकरी, न्यायमूर्ति एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति एन वी रमण और न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा के पांच सदस्यीय कॉलेजियम ने 10 जनवरी को न्यायमूर्ति माहेश्वरी तथा न्यायमूर्ति खन्ना को शीर्ष अदालत का न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की थी।
PunjabKesari
कॉलेजियम ने 12 दिसंबर 2018 को पदोन्नति के लिए राजस्थान उच्च न्यायालय और दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों क्रमश: न्यायमूर्ति प्रदीप नंद्रजोग और न्यायमूर्ति राजेंद्र मेनन के नामों पर विचार किया था लेकिन कोई निर्णय नहीं हुआ। र 30 दिसंबर 2018 को कॉलेजियम के एक सदस्य न्यायमूर्ति एम बी लोकूर सेवानिवृत्त हो गये। न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा ने कॉलेजियम में उनकी जगह ली। दस जनवरी को नए कॉलेजियम ने पदोन्नति के उनके प्रस्ताव को नजरअंदाज कर दिया था। भारतीय बार परिषद (बीसीआई) ने बुधवार को कई न्यायाधीशों को नजरअंदाज करके न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पदोन्नति की कॉलेजियम की सिफारिश पर विरोध जताया था। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!