भारत का ये ब्रह्मास्त्र चला तो मचा देगा पाकिस्तान-चीन में तबाही!

Edited By ,Updated: 06 Jul, 2016 03:17 PM

k4 missile nuclear

भारत अगर पाकिस्तान को उसकी हरकतों पर जवाब नहीं देते ये शराफत ही है लेकिन अगर किसी दिन भारत अपनी आई पर आ गया तो पाकिस्तान तबाह हो जाएगा।

नई दिल्ली: भारत अगर पाकिस्तान को उसकी हरकतों पर जवाब नहीं देते ये शराफत ही है लेकिन अगर किसी दिन भारत अपनी आई पर आ गया तो पाकिस्तान तबाह हो जाएगा। दुनियाभर में अपनी ताकत की शेखी बघारने वाला पाकिस्तान इन दिनों हिंदुस्तान से काफी डरा हुआ इसलिए तो वो पूरी कोशिश कर रहा कि NSG में भारत को एंट्री न मिले। यहां पाकिस्तान भारत से की एक खास मिसाइल से डरा हुआ है।

ये है K-4 मिसाइल, जिसे भारत ने बरसों की मेहनत से मुश्किल वक्त के लिए तैयार किया है ताकि दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब दिया जा सके। इस मिसाइल की खूबी ये है कि देश के सभी दुश्मनों के हौसले पस्त करने करने के लिए काफी है और अगर पाकिस्तान या चीन ने भारत पर पहले परमाणु हमला करने की सोची तो भारत की ये मिसाइल दोनों को तबाह कर देगी।

ये है इस मिसाइल की खूबियां
-K4 मिसाइल को परमाणु पमडुब्बी अरिहंत से दागा जा सकेगा।
-12 मीटर लंबी ये मिसाइल भारत पर परमाणु हमला होने पर दुश्मनों का खात्मा कर सकती है
-इसका वजन 17 टन है और ये मेड इन इंडिया है। यह 3500 किलोमीटर की दूरी तक दुश्मन को नाश कर सकती है।
-K4 के सफल परीक्षण के बाद भारत समुद्र की गहराई से बैलिस्टिक मिसाइल फायर करने वाला पांचवा देश बन गया। पहले ये ताकत अमरीका, रूस, चीन और फ्रांस के पास थी। अब इस में भारत का नाम शुमार होने से पाकिस्तान भड़क गया है।

क्यों भड़का पाकिस्तान
भारत की इस उपलब्धि पर पाकिस्तान इसलिए भड़का है क्योंकि उसके पास न तो अपनी परमाणु पनडुब्बी है और न ही पानी के भीतर से मिसाइल छोडऩे की क्षमता। इस बात से जाहिर है कि भारत की इस कामयाबी पर वो झलाएगा ही। वहीं पाकिस्तान में स्ट्रैटजिक प्लान डिवीजन के निदेशक डॉ. आदिल सुल्तान का कहना है कि भारत अपने पारंपरिक हथियारों का जखीरा बढ़ रहा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!