कैलाश मानसरोवर यात्राः 184 भारतीय तीर्थयात्री नेपाल में फंसे

Edited By Seema Sharma,Updated: 06 Aug, 2018 11:06 AM

kailash mansarovar yatra 184 indian pilgrims stranded in nepal

पवित्र मानसरोवर की तीर्थयात्रा कर लौट रहे लगभग 184 भारतीय तीर्थयात्री खराब मौसम के कारण नेपाल के हुमला जिले में फंस गए हैं। भारतीय दूतावास ने कहा कि यह संख्या ज्यादा नहीं है और वहां फंसे लोगों को निकालने के लिए सिर्फ एक दिन अच्छे मौसम की जरूरत है

काठमांडू: पवित्र मानसरोवर की तीर्थयात्रा कर लौट रहे लगभग 184 भारतीय तीर्थयात्री खराब मौसम के कारण नेपाल के हुमला जिले में फंस गए हैं। भारतीय दूतावास ने कहा कि यह संख्या ज्यादा नहीं है और वहां फंसे लोगों को निकालने के लिए सिर्फ एक दिन अच्छे मौसम की जरूरत है जब सामान्य बचाव अभियान चलाया जा सके।
PunjabKesari
दूतावास ने पुष्टि की कि ये लोग हुमला के जिला मुख्यालय सिमिकोट और नेपाल-चीन सीमा पर स्थित हिलसा में फंसे हैं।
PunjabKesari
करीब 124 लोग सिमिकोट तथा 50 लोग हिलसा या हिलसा जाने वाले रास्ते में फंसे हैं। दूतावास ने बताया कि खराब मौसम के कारण फंसे भारतीयों को हिलसा से सिमिकोट और सिमिकोट से नेपालगंज पहुंचाना मुश्किल है। यहां से भारत के उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का रास्ता मात्र 4 घंटे का है

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!