नहीं रहे देश की पहली लोकसभा के सांसद कमल बहादुर, 94 साल की उम्र में निधन

Edited By shukdev,Updated: 05 Jan, 2020 05:42 PM

kamal bahadur mp of the country s first lok sabha is no more

देश की पहली लोकसभा के सदस्य और तत्कालीन डुमरांव राज (जमींदारी रियासत) के अंतिम महाराजा कमल बहादुर सिंह का बिहार के बक्सर जिले में रविवार को निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। पूर्व सांसद सिंह के दो बेटे- चंद्रविजय...

पटना : देश की पहली लोकसभा के सदस्य और तत्कालीन डुमरांव राज (जमींदारी रियासत) के अंतिम महाराजा कमल बहादुर सिंह का बिहार के बक्सर जिले में रविवार को निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। पूर्व सांसद सिंह के दो बेटे- चंद्रविजय सिंह और मानविजय सिंह हैं। चंद्रविजय सिंह ने कहा, ‘कमल बहादुर सिंह पिछले छह वर्षों से अस्वस्थ थे। उन्होंने सुबह 5.10 बजे भोजपुर कोठी में अंतिम सांस ली।' 

 पूर्व सांसद के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की कि सिंह का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। की कि सिंह का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। अपने शोक संदेश में, कुमार ने कहा कि सिंह ने शिक्षा क्षेत्र और समाज को समग्र रूप से विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा,‘सिंह के निधन के साथ ही एक स्वर्णिम और गौरवशाली युग का अंत हो गया। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों के विकास के लिए बड़े पैमाने पर अपनी भूमि और संसाधनों का दान किया था। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है।'

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!