जावेद अख्तर मानहानि मामले में अब कंगना रनौत की बहन भी फंसी!

Edited By Anu Malhotra,Updated: 30 Jul, 2022 12:38 PM

kangana ranaut javed akhtar mumbai rangoli chandel defamation case

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि शिकायत मामले में मुंबई की एक अदालत से उनकी बहन रंगोली चंदेल का बयान दर्ज करने का अनुरोध किया है। रनौत ने शुक्रवार को मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट आर. आर. खान के समक्ष अपने वकील रिजवान...

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि शिकायत मामले में मुंबई की एक अदालत से उनकी बहन रंगोली चंदेल का बयान दर्ज करने का अनुरोध किया है। रनौत ने शुक्रवार को मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट आर. आर. खान के समक्ष अपने वकील रिजवान सिद्दीकी के माध्यम से याचिका दायर की। अदालत ने मामले को 11 अगस्त के लिए सूचीबद्ध किया है। पिछले महीने, रनौत मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश हुईं थीं और मामले में खुद के निर्दोष होने का दावा किया। 

जावेद अख्तर ने नवंबर 2020 में अदालत में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि रनौत ने टेलीविजन पर प्रसारित एक साक्षात्कार के दौरान उनके खिलाफ मानहानिकारक बयान दिए थे, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को कथित तौर पर नुकसान पहुंचा। अपनी शिकायत में अख्तर ने दावा किया कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के बाद बॉलीवुड में मौजूद एक ‘गुट' का जिक्र करते हुए रनौत ने एक साक्षात्कार के दौरान उनका नाम घसीटा।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!