CJP प्रोटेस्ट पर बोलीं कंगना, देश को तोड़ने में लगी हैं कई ताकतें

Edited By Updated: 11 Oct, 2026 02:16 AM

kangana ranaut on cjp protest many forces are trying to break the country

फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने एसआईआर के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के संदर्भ में शनिवार को कहा कि लोग राष्ट्र विरोधी ताकतों को तेजी से बेनकाब कर रहे हैं और नागरिकों ने उन पर सवाल करने शुरू कर दिए हैं।

लखनऊः फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने एसआईआर के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के संदर्भ में शनिवार को कहा कि लोग राष्ट्र विरोधी ताकतों को तेजी से बेनकाब कर रहे हैं और नागरिकों ने उन पर सवाल करने शुरू कर दिए हैं।

रनौत ने अयोध्या जाते समय लखनऊ पहुंचने पर यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वह भगवान राम की पूजा अर्चना करने के लिए अयोध्या जा रही हैं। दिल्ली में कॉजपा के विरोध प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर रनौत ने कहा, ''देखिए, लोग अब इन देश विरोधी ताकतों को कैसे बेनकाब कर रहे हैं। पुलिस को तो छोड़िए, अब आम लोग भी उन्हें पकड़ेंगे और उनसे जवाब मांगेंगे क्योंकि लोगों ने उन्हें पहचानना शुरू कर दिया है।''

रनौत ने भगवान राम और हनुमान का आशीर्वाद भी मांगा और कहा कि देश की सुरक्षा के लिए भी कई ताकतें काम कर रही हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह ध्यान रखा जाए कि नागरिकों को कोई परेशानी ना हो

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!