विकास दुबे को झाडिय़ों की तरफ भागते पुलिस ने मार गिराया, जिस जगह गैंगस्टर मारा गया देखिए वहां की चुनिंदा तस्वीरें

Edited By Anil dev,Updated: 10 Jul, 2020 10:26 AM

kanpur vikas dubey aliquam gangster

कुख्यात अपराधी एवं कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी विकास दुबे शुक्रवार सुबह कानपुर के भौती इलाके में पुलिस मुठभेड़ मे मारा गया। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। तेज बारिश हो रही थी।

कानपुर: कुख्यात अपराधी एवं कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी विकास दुबे शुक्रवार सुबह कानपुर के भौती इलाके में पुलिस मुठभेड़ मे मारा गया। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। तेज बारिश हो रही थी। 

PunjabKesari

पुलिस ने गाड़ी तेज भगाने की कोशिश की जिससे वह डिवाइडर से टकराकर पलट गयी और उसमें बैठे पुलिसकर्मी घायल हो गये। उसी मौके का फायदा उठाकर दुबे ने पुलिस के एक जवान की पिस्तौल छीनकर भागने की कोशिश की और कुछ दूर भाग भी गया। जिसके बाद जवाबी फायरिंग में यह गैंगस्टर मारा गया। यहां हम आपको एनकाउंटर स्पॉट की कुछ चुनिंदा फोटोज दिखाने जा रहे हैं। 

PunjabKesari
कानपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया तभी पीछे से एस्कार्ट कर रहे एसटीएफ के जवानों ने उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की और उसी दौरान उसने एसटीएफ पर गोली चला दी जिसके जवाब में जवानों ने भी गोली चलाई और वह घायल होकर गिर पड़ा। हमारे जवान उसे अस्पताल लेकर गये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि यह दुर्घटना कानपुर के भौती इलाके में हुई है । 

PunjabKesari

इससे पहले कानपुर के एडीजी जे एन सिंह ने बताया था कि पुलिस और एसटीएफ की गाडिय़ां विकास को उज्जैन से लेकर आ रही थी, तभी अचानक एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। उसमें बैठे विकास दुबे ने भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस मुठभेड़ हुई और वह घायल हो गया।

PunjabKesari

सिंह ने बताया कि हादसे के बाद दुबे ने एक एसटीएफकर्मी की पिस्तौल छीन ली और भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे घेर लिया और दोनों तरफ से हुयी गोलीबारी में वह घायल हो गया । उन्होंने बताया कि विकास को तुरंत हैलट अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुये है। विकास दुबे को बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफतार किया गया था। 

PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!