Edited By Monika Jamwal,Updated: 26 Jul, 2018 03:25 PM
पूरा देश कारगिल के शहीदों को नमन कर रहा है। जम्मू कश्मीर के स्थानीय लोग भी 1999 के कारगिल शहीदों को श्रद्धासमुन अर्पित करने के लिए द्रास वॉर मेमोरियल पहुंचकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
कश्मीर: पूरा देश कारगिल के शहीदों को नमन कर रहा है। जम्मू कश्मीर के स्थानीय लोग भी 1999 के कारगिल शहीदों को श्रद्धासमुन अर्पित करने के लिए द्रास वॉर मेमोरियल पहुंचकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 19 वर्षों से भारत विजय दिवस मना रहा है। भारतीय जवानों ने कारगिल में पाकिस्तानी सैनिकों को धूल चटाते हुए फतह का परचम बुलंद किया था।
कारगिल युद्ध 3 मई 1999 को शुरू हुआ था और 26 जुलाई को भारत ने कारगिल में विजयी तिरंगा फहराया था। ढाई महीने तक चले इस युद्ध में सेना के साथ-साथ आम लोग भी शामिल हुये थे। देशभर में आज विजय दिवस के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।