भूकंप के झटकों से दहला कर्नाटक और झारखंड, एक साथ कांपी धरती

Edited By vasudha,Updated: 05 Jun, 2020 10:24 AM

karnataka and jharkhand shaken by earthquake

देश के दो अलग अलग राज्य भूकंप के झटकों से दहल उठे। शुक्रवार सुबह झारखंड के जमशेदपुर और कर्नाटक के हम्पी में भूंकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोग सहम गए। हालांकि इस दौरान किसी तरह के नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं मिली है...

नेशनल डेस्क: देश के दो अलग अलग राज्य भूकंप के झटकों से दहल उठे। शुक्रवार सुबह झारखंड के जमशेदपुर और कर्नाटक के हम्पी में भूंकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोग सहम गए। हालांकि इस दौरान किसी तरह के नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं मिली है।

 

राष्‍ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक कर्नाटक में आए भूकंप की तीव्रता 4.0 तो झारखंड में 4.7 तीव्रता रही। देश के दो अलग-अलग हिस्सों में मौजूद इन शहरों के बीच की दूरी करीब 1800 किमी. है,  लेकिन दोनों ही जगहों पर एक ही वक्त भूकंप आया। सुबह सबुह आए आए झटकों से दहशत का मा​हौल बन गया। डर से कुछ लोग जरूर घरों से बाहर निकल आए। 

 

 दो दिन पहले भी दिल्ली सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र दक्षिण पूर्व नोएडा रहा था। बता दें कि पिछले 55 दिनों में दिल्ली और आसपास के इलाके में छह बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!