कर्नाटक विधानसभा चुनाव: पीएम मोदी ने किया जनता का आभार प्रकट

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 May, 2018 07:54 PM

karnataka assembly elections pm modi made public gratit

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रदेश की जनता के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि यह भाजपा के विकास एजेंडे को समर्थन है। प्रधानमंत्री ने ट््वीट किया, ‘भाजपा के विकास एजेंडे को समर्थन देने और उसे राज्य में...

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रदेश की जनता के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि यह भाजपा के विकास एजेंडे को समर्थन है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘भाजपा के विकास एजेंडे को समर्थन देने और उसे राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनाने के लिए मैं कर्नाटक के भाइयों और बहनों का धन्यवाद देता हूं। ’

उन्होंने कहा, ‘ मैं कर्नाटक भाजपा कार्यकर्ताओं के शानदार योगदान को सलाम करता हूं जिन्होंने दिन रात पार्टी के काम किया।’

अमित शाह का ट्वीट, साधा राहुल पर निशाना
कर्नाटक में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन के लिए कर्नाटक की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि कर्नाटक के जनादेश से स्पष्ट है कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ एवं विकासोन्मुख शासन में विश्वास जताया है और कांग्रेस के भ्रष्टाचार, परिवारवाद एवं विभाजनकारी राजनीति को खारिज कर दिया है।
PunjabKesari
शाह ने ट्वीट किया, ‘मैं कर्नाटक के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ताओं और बी एस येदियुरप्पा के अथक प्रयासों के लिए उन्हें बधाई देता हूं। देश के अन्य क्षेत्रों की तरह से कर्नाटक की महान भूमि ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ, पारदर्शी और विकासोन्मुखी राजनीति में अटूट विश्वास व्यक्त किया है।’ भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वह भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बनाने के लिए कर्नाटक के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

अमित शाह ने कहा, ‘यह जनादेश स्पष्ट तौर पर प्रदर्शित करता है कि प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार, परिवारवाद एवं विभाजनकारी राजनीति को खारिज कर दिया है।’

जेडीएस को समर्थन देगी कांग्रेस
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति उभरती नजर आ रही है। अब तक की मतगणना में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है लेकिन बहुमत के आंकड़े से कुछ सीटे पीछे है। इसी बीच कांग्रेस ने कहा है कि वह सरकार के गठन के लिए जद (एस) को समर्थन देने को तैयार है। भाजपा ने भी प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

भाजपा उम्मीदवारों ने अब तक 95 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है जबकि 9 सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। कांग्रेस ने 74 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि 4 सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। जद (एस) ने 37 सीट जीत ली है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!