कर्नाटक: भाजपा विधायकों की बैठक आज, शामिल होंगे नड्डा और प्रधान

Edited By Seema Sharma,Updated: 16 May, 2018 09:42 AM

karnataka bjp mlas meet today

वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा और धर्मेन्द्र प्रधान आज बेंगलुरु में आयोजित होने वाली कर्नाटक विधानसभा के लिए निर्वाचित भाजपा विधायकों की बैठक में पार्टी के केन्द्रीय पर्यवेक्षक के रूप में शामिल होंगे। भाजपा संसदीय बोर्ड ने आज दोनों वरिष्ठ नेताओं को बेंगलुरु...

नई दिल्ली: वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा और धर्मेन्द्र प्रधान आज बेंगलुरु में आयोजित होने वाली कर्नाटक विधानसभा के लिए निर्वाचित भाजपा विधायकों की बैठक में पार्टी के केन्द्रीय पर्यवेक्षक के रूप में शामिल होंगे। भाजपा संसदीय बोर्ड ने आज दोनों वरिष्ठ नेताओं को बेंगलुरु भेजने का निर्णय लिया। भाजपा के मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने संवाददाताओं को बताया , ‘‘जेपी नड्डा और धर्मेन्द्र प्रधान आज बेंगलुरु में सुबह 11 बजे नव निर्वाचित विधायकों की बैठक में भाग लेंगे। वे केन्द्रीय पर्यवेक्षक के रूप में शामिल होंगे।’’ कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम में भाजपा बहुमत हासिल करने से कुछ कदम दूर रह गयी है और पार्टी ने मंगलवार को अपने तीनों वरिष्ठ नेताओं को राज्य में अगली सरकार बनाने के लिए आवश्यक आंकड़ों तक पहुंचने के लिए संभावित गठबंधन पर बातचीत के लिए वहां भेजा है।

कांग्रेस ने कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए तीसरे बड़े दल जद (एस) को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, प्रकाश जावड़ेकर और जेपी नड्डा बेंगूलरू के लिए रवाना हुए। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद भी शाह के आवास पर उपस्थित थे।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!