कर्नाटक चुनाव में 883 करोड़पति लड़ रहे चुनाव

Edited By Anil dev,Updated: 11 May, 2018 03:54 PM

karnataka elections adr bjp congress

कर्नाटक का चुनाव सियासी माहिरों के लिए भले ही बीजेपी और कांग्रेस के बीच का बड़ा मुकाबला है ,लेकिन एक दिलचस्प तथ्य यह भी है कि यह भारत का अब तक का ऐसा पहला चुनाव है जिसमे सबसे ज्यादा करोड़पति किस्मत आजमा रहे हैं। 12  मई को होने वाले मतदान के लिए...

नई दिल्ली: कर्नाटक का चुनाव सियासी माहिरों के लिए भले ही बीजेपी और कांग्रेस के बीच का बड़ा मुकाबला है ,लेकिन एक दिलचस्प तथ्य यह भी है कि यह भारत का अब तक का ऐसा पहला चुनाव है जिसमे सबसे ज्यादा करोड़पति किस्मत आजमा रहे हैं। 12  मई को होने वाले मतदान के लिए कर्नाटक  में कुल 2654 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अगर चुनाव पर नजर रखने वाली संस्था एडीआर के आंकड़ों की मानें तो इनमे से 883  प्रत्याशी करोड़पति हैं।  सबसे अधिक करोड़पति उम्मीदवार बीजेपी से हैं। बीजेपी ने कुल 224  सीटों पर 208 ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दी है जिनकी संपत्ति एक करोड़ या उससे अधिक है। 

दूसरे नंबर पर कांग्रेस है जिसने 207 करोड़पतियों को टिकट दी है।  राज्य के तीसरे प्रमुख राजनैतिक दल जेडीएस ने भी 199 ऐसे  लोग मैदान में उतरे हैं जिनकी संपत्ति एक करोड़ या इससे अधिक है।  दिलचस्प ढंग से करोड़पतियों की सूची में आजाद लडऩे वाले भी कम नहीं हैं।  कुल 1090  आजाद उम्मीदवारों में से 190  करोड़पति हैं।  उम्मीदवारों के शपथ पत्रों के आधार पर कांग्रेस के प्रिय कृष्ण करोड़पतियों की सूची में टॉप पर हैं।  उन्होंने 1020  करोड़ की संपत्ति दर्शाई है।  वे गोविंदराजनगर से दोबारा जनादेश हासिल करने के लिए मैदान में हैं। प्रिय कृष्ण के पिता मौजूदा कांग्रेस सरकार में मंत्री हैं। 

कांग्रेस के ही अन्य उम्मीदवार नागाराजू के पास 709 करोड़ की संपत्ति है। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के ही शिवकुमार हैं जिनके पास 619 करोड़ की संपत्ति है। इस तरह करोड़पतियों को टिकट देने में कांग्रेस भले ही बीजेपी से एक उम्मीदवार कम है लेकिन टॉप थ्री में उसके ही उम्मीदवार हैं।  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!