कांग्रेस ने की JDS को समर्थन कर लोकतंत्र की हत्या: अमित शाह

Edited By Anil dev,Updated: 17 May, 2018 01:17 PM

karnataka elections congress rahul gandhi amit shah

कांग्रेस गांधी द्वारा कर्नाटक में लोकतंत्र की हत्या के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि लोकतंत्र की हत्या तो उसी क्षण हो गई थी जब हताश कांग्रेस ने तुच्छ राजनीतिक लाभ के लिये कर्नाटक में सरकार के गठन के लिए जद एस को...

नई दिल्ली: कांग्रेस गांधी द्वारा कर्नाटक में लोकतंत्र की हत्या के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि लोकतंत्र की हत्या तो उसी क्षण हो गई थी जब हताश कांग्रेस ने तुच्छ राजनीतिक लाभ के लिये कर्नाटक में सरकार के गठन के लिए जद एस को समर्थन देने की अवसरवादी पेशकश की थी।
PunjabKesari

अमित शाह ने किया ट्वीट
कांग्रेस ने कल कर्नाटक के राज्यपाल द्वारा भाजपा नेता बी एस येदियुरप्पा को सरकार बनाने का न्यौता देने के निर्णय को लोकतंत्र की हत्या और संविधान का उल्लंघन करार दिया था। कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट किया कि कांग्रेस अध्यक्ष को जाहिर तौर पर अपनी पार्टी का गौरवशाली इतिहास याद नहीं होगा। भयावह आपातकाल, अनुच्छेद 356 का जबरदस्त तरीके से गलत इस्तेमाल, अदालत, मीडिया और नागरिक समाज को नीचा दिखाना राहुल गांधी की पार्टी की विरासत है।
PunjabKesari

122 से घटकर 78 सीटों पर रह गई कांग्रेस
शाह ने लिखा, कर्नाटक में किसके पास जनता का साथ है? भाजपा, जिसे 104 सीटें मिली हैं या कांग्रेस जिसको 78 सीटें मिली हैं और उसके मुख्यमंत्री-मंत्री खुद बड़े अंतर से हारे हैं । जद एस को 37 सीटें मिली हैं और कई जगह जमानत जब्त हो गई है। जनता सब जानती है। उन्होंने कहा कि 2013 में 122 सीट जीतने वाली कांग्रेस आज घटकर 78 सीटों पर रह गई है। शाह ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या तो उसी समय हो गई जब उतावली कांग्रेस ने जद एस को अवसरवादी पेशकश की थी.... कर्नाटक के विकास के लिए नहीं बल्कि अपने तुच्छ राजनीतिक फायदे के लिए। 
PunjabKesariयेद्दियुरप्पा ने ली शपथ
उल्लेखलीय है कि बी एस येद्दियुरप्पा ने आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है लेकिन उसके पास बहुमत के जादुई आंकड़े से कुछ सीटें कम है। राज्य में खंडित जनादेश से लेकर अब तक नाटकीय घटनाक्रम में कांग्रेस और जद एस ने गठबंधन बनाया था और जद एस नेता कुमारस्वामी ने सरकार बनाने का दावा राज्यपाल के समक्ष पेश किया था।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!