कर्नाटक चुनाव: भाजपा और कांग्रेस के बीच छिड़ी ट्विटर जंग

Edited By vasudha,Updated: 12 Apr, 2018 07:15 PM

karnataka elections twitter war between bjp and congress

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में दो प्रमुख प्रतिद्वंदियों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप के लिए सोशल मीडिया एक नये हथियार के रूप में उभर कर सामने आया है...

नेशनल डेस्क: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में दो प्रमुख प्रतिद्वंदियों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप के लिए सोशल मीडिया एक नये हथियार के रूप में उभर कर सामने आया है। सोशल मीडिया खासकर ट्विटर पर दोनों पार्टियों के बीच चुनावी जंग संबंधी बयान जारी हैं। यह जंग काफी सुर्खियां भी बटौर रही है।

 

 


इसी कड़ी में मुख्यमंत्री सिद्दारामैया ने आज अपने एक ट्वीट में कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनावों में संवैधानिक लोकतंत्र और उसे बचाये रखने, सामाजिक न्याय के विकास और युवाओं के उम्मीदों को पूरा करना प्रमुख मुद्दे हैं। भाजपा के सत्ता में आने पर संविधान को बदल देने की घोषणा करने वाले अनंत कुमार हेगड़े को पराजित करेंगे। 

सिद्दारामैया के ट्वीट पर भाजपा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस का संविधान संरक्षण करने संबंधी बयान देना वैसे ही जैसे ओसामा बिन लादेन कहे कि वह विश्व शांति का प्रयास कर रहा है। भाजपा ने कहा कि आप संविधान के संरक्षण का मंत्र जपते रहिए लेकिन लोग कांग्रेस के संवैधानिक मूल्यों का घोर अपमान करने के इतिहास को लोग कभी नहीं भूलेंगे। दोनों दलों ने अलग-अलग सोशल मीडिया समूह गठित किये हैं जो इस पर निगरानी रखते हैं और मतदाताओं को लुभाने वाले ट्वीट करते हैं। 

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!