कर्नाटक सरकार ने तुष्टिकरण के आरोपों पर कहा- दंगों में हिंदुओं से ज्यादा मुस्लिम किए गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Jan, 2018 08:30 PM

karnataka government said muslims arrested more than hindus in riots

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सीटी रवि ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा था, ''कांग्रेस ने 2015 में अल्पसंख्यक संगठन से जुड़े 1614 सदस्यों के खिलाफ दर्ज 175 केसों को वापस ले लिया।'' वहीं कांग्रेस ने इस सभी आरोपों को खारिज किया है

बेंगलुरुः कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने भाजपा द्वारा लगाए मुस्लिम तुष्टीकरण के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है। सरकार का कहा कि सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं में आरोपियों के साथ धार्मिक आधार पर भेदभाव करने के आरोप लगाना गलत है। सरकार की ओर से राज्य के गृहमंत्री आर रामलिंगा रेड्डी ने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि अब तक हुए दंगों में हिंदुओं से ज्यादा मुस्लिमों की गिरफ्तारियां हुई है।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सीटी रवि ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा था, 'कांग्रेस ने 2015 में अल्पसंख्यक संगठन से जुड़े 1614 सदस्यों के खिलाफ दर्ज 175 केसों को वापस ले लिया।' वहीं कांग्रेस ने इस सभी आरोपों को खारिज किया है। 

राज्य के गृहमंत्री आर रामलिंगा रेड्डी ने कहा, 'सांप्रदायिक हिंसा के मामलों में हम कोई भेदभाव नहीं करते हैं। पिछले 3 साल में हुए दंगों में कुल 1254 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 2013 से 2017 के बीच हुए दंगों में कुल 670 मुस्लिमों की गिरफ्तारी हुई, जबकि हिंदुओं की संख्या 578 है। वहीं इस मामले में 6 ईसाईयों की भी गिरफ्तारी हुई।'

भाजपा के राजनीतिक लाभ के लिए सांप्रदायिक हिंसा भड़काने के आरोपों को खारिज करते हुए गृहमंत्री ने कहा, 'राज्य में होने वाले अगले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी पुरानी सांप्रदायिक नीतियों पर ही चल रही है।' 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!