Edited By vasudha,Updated: 07 Jul, 2019 03:46 PM
कर्नाटक सरकार के नेताओं ने एक बार फिर इस्तीफे का ड्रामा शुरु कर दिया हैै। कर्नाटक की कांग्रेस-जद (एस) सरकार में जमकर उथल-पुथल देखने को मिल रही है। राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक यह नाटक खूब सुर्खियां बटोर रहा है...
नेशनल डेस्क: कर्नाटक सरकार के नेताओं ने एक बार फिर इस्तीफे का ड्रामा शुरु कर दिया हैै। कर्नाटक की कांग्रेस-जद (एस) सरकार में जमकर उथल-पुथल देखने को मिल रही है। राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक यह नाटक खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जहां एक ओर भाजपा अपनी जीत का जश्न मना रही है तो वहीं सोशल मीडिया भी कर्नाटक सरकार के जमकर मजे ले रहा है। ट्विटर पर भी #KarnatakaPolitics खूब ट्रेंड कर रहा है जहां लोग इस राजनीतिक ड्रामे का लुत्फउठाते दिखाई दे रहे हैं। जानिए कर्नाटक के सियासी संकट पर लोगों की क्या है प्रतिक्रिया:-