कर्नाटक: बाढ़ प्रभावित इलाकों में पुनर्वास कार्य तेज- येदियुरप्पा

Edited By shukdev,Updated: 10 Sep, 2019 05:33 PM

karnataka rehabilitation work in flood affected areas  yeddyurappa

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में पुनर्वास कार्यों की गति तेज करने का जिला उपायुक्तों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन लोगों ने अपने घर खोए हैं उन्हें एक लाख रुपए जारी किए जाएं ताकि वे अपने लिए नया घर बना सकें।...

बेलागावी: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में पुनर्वास कार्यों की गति तेज करने का जिला उपायुक्तों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन लोगों ने अपने घर खोए हैं उन्हें एक लाख रुपए जारी किए जाएं ताकि वे अपने लिए नया घर बना सकें। येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा कि बाढ़ के कारण विस्थापित लोगों के लिए अस्थाई शेड का निर्माण कराया जा रहा है। प्रत्येक शेड के निर्माण पर 50 हजार रुपए का खर्च किया जा रहा है। 

येदियुरप्पा ने खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों को दौरा कर पीड़ितों का हाल जानने और पुनर्वास कार्यों का व्यक्तिगत तौर पर जायजा लेने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा,‘ मैंने सभी संबद्ध जिला उपायुक्तों को बाढ़ पीड़ितों को अपना क्षतिग्रस्त मकानों को दुरुस्त कराने या नया मकान बनाने के लिए एक लाख रुपए जारी करने के निर्देश दिए हैं।' किसानों की दुर्दशा की चर्चा करते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि हमने बाढ़ में अपना सब कुछ गंवा चुके किसानों के लिए आकर्षक राहत पैकेज की अलग से घोषणा की है। 

एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने बताया कि कुल 1.12 लाख लोगों के बाढ़ से प्रभावित होने के बाद राज्य सरकार ने प्रत्येक परिवार की सहायता के लिए एक-एक लाख रुपए पहले ही जारी कर दिए हैं। उन्होंने बाढ़ के दौरान मारे गए एक पुलिसकर्मी को भी सहायता राशि देने की घोषणा की है। येदियुरप्पा बेलगावी के दौरे के दौरान चिखंपीहोली और हम्पीहोल्व्त्गी में पुनर्वास स्थलों तथा सुरेबन के राहत शिविरों का भी जायजा लेंगे। सुरेबन राहत शिविर में पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!