कर्नाटक: येदियुरप्पा की अमित शाह को दो टूक,भाषा से नहीं कर सकते समझौता

Edited By shukdev,Updated: 16 Sep, 2019 07:18 PM

karnataka yeddyurappa s amit shah bluntly can t compromise on language

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि कन्नड़ कर्नाटक की प्रमुख भाषा है और राज्य "इसके महत्व से कभी समझौता नहीं करेगा"। उन्होंने कहा, "हमारे देश में सभी आधिकारिक भाषाएं समान हैं। हालांकि, जहां तक ​​कर्नाटक का संबंध में कन्नड़ प्रमुख भाषा...

बेंगालुरू: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि कन्नड़ कर्नाटक की प्रमुख भाषा है और राज्य "इसके महत्व से कभी समझौता नहीं करेगा"। उन्होंने कहा, "हमारे देश में सभी आधिकारिक भाषाएं समान हैं। हालांकि, जहां तक ​​कर्नाटक का संबंध में कन्नड़ प्रमुख भाषा है। हम कभी भी इसके महत्व से समझौता नहीं करेंगे और कन्नड़ और हमारे राज्य की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

PunjabKesari
येदियुरप्पा का बयान ऐसे समय आया है जब भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हिंदी दिवस के अवसर पर सबसे अधिक बोली जाने वाली हिंदी भाषा के साथ भारत को एकजुट करने की अपील की थी। विपक्षी पार्टियां केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। यही नहीं अब गैर हिंदी भाषी प्रदेशों में बीजेपी भी अमित शाह के बयान से सहमत नहीं है।

PunjabKesari
मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा,'हमारे देश में सभी आधिकारिक भाषाएं समान हैं। हालांकि, जहां तक कर्नाटक का सवाल है, कन्नड़ प्रमुख भाषा है। हम कभी भी इसके महत्व से समझौता नहीं करेंगे और हम कन्नड़ और राज्य की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'उल्लेखनीय है कि कहा था,"भारत विभिन्न भाषाओं का देश है और हर भाषा का अपना महत्व है। मगर पूरे देश की एक भाषा होना अत्यंत आवश्यक है, जो विश्व में भारत की पहचान बने। आज देश को एकता की डोर में बांधने का काम अगर कोई एक भाषा कर सकती है, तो वह सर्वाधिक बोली जाने वाली हिंदी भाषा ही है।"

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!