Edited By ,Updated: 14 Nov, 2016 03:46 PM
14 नवंबर की रात को आसमान में एक दुर्लभ नजारा दिखाई देगा। आज रात को सुपरमून अन्य दिन से 30 फीसदी ज्यादा खूबसूरत दिखेगा। चंद्रमा में यह निखार 68 साल बाद नजर आएगा।
नई दिल्ली: 14 नवंबर की रात को आसमान में एक दुर्लभ नजारा दिखाई देगा। आज रात को सुपरमून अन्य दिन से 30 फीसदी ज्यादा खूबसूरत दिखेगा। चंद्रमा में यह निखार 68 साल बाद नजर आएगा। विज्ञान की भाषा में इसे पेरिजी चंद्रमा बई कहेंगे।
इस जगह ले सकते हैं सुपरमून का शानदार नजारा
हम आपको बताते हैं, इस सुपरमून का शानदार नजारा आप कहां-कहां से ले सकते हैं। इसे आप साफ आसमान के नीचे पेड़ों से दूर किसी भी खुली और अंधेरी जगह देख सकते हैं। वहां से इस सुपरमून का शानदार नजारा दिखाई देगा। मौसम साफ रहा तो चांद को रात से सुबह तक किसी भी समय देखा जा सकेगा। तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बेंगलुरू के साथ कई राज्यों में इसे शाम को सात बजे के बाद देखा जा सकता है।
चूके तो 2034 तक करना पड़ेगा इंतजार
वैज्ञानिक के अनुसार, सुपरमून पूर्णिमा के चांद से 14 फीसदी बड़ा और 30 फीसदी ज्यादा चमकदार दिखता है। 2016 में तीन बार सुपरमून का दीदार होना है। इस साल का पहला सुपरमून 16 अक्टूबर को दिखा। दूसरा 14 नवंबर को और तीसरा 14 दिसंबर को दिखाई पड़ेगा। लेकिन 14 नवंबर वाला सुपर डुपरमून बहुत ही ज्यादा बड़ा और सबसे ज्यादा चमकदार होगा। अगर आप 14 नवंबर का मौका चूक गए तो आपको 2034 तक इंतजार करना पड़ेगा।