11 दिन बाद करुणानिधि को अस्पताल में देखने पहुंचीं उनकी पत्नी दयालु अम्मल

Edited By Seema Sharma,Updated: 07 Aug, 2018 05:28 PM

karunanidhi wife arrived to seen him

शहर के एक अस्पताल में पिछले दस दिन से भर्ती द्रमुक अध्यक्ष एम. करुणानिधि के स्वास्थ्य की स्थिति खराब हुई है और उनके महत्वपूर्ण अंगों की कार्यक्षमता को बनाए रखना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी करुणानिधि का हालचाल पूछने...

चेन्नई: शहर के एक अस्पताल में पिछले दस दिन से भर्ती द्रमुक अध्यक्ष एम. करुणानिधि के स्वास्थ्य की स्थिति खराब हुई है और उनके महत्वपूर्ण अंगों की कार्यक्षमता को बनाए रखना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी करुणानिधि का हालचाल पूछने आज रात अस्पताल आए। कावेरी अस्पताल ने एक बयान जारी कर कहा कि 94 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है और वह मेडिकल सपोर्ट पर हैं। उसके अनुसार, ‘‘द्रमुक अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एम. करूणानिधि का स्वास्थ्य बिगड़ा है। ज्यादा उम्र होने के कारण उनके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों की कार्य क्षमता को बनाए रखना चुनौती साबित हो रहा है।’’

अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर अरविन्दन सेल्वाराज ने विज्ञप्ति में कहा, द्रमुक अध्यक्ष के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है और वह मेडिकल सपोर्ट पर हैं। अगले 24 घंटों में उनके स्वास्थ्य में कितना सुधार आता है, इसी से आगे की चीजें तय होंगी। करूणानिधि को रक्तचाप की समस्या के बाद 28 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि रक्तचाप की समस्या पर डॉक्टरों ने पार पा लिया, लेकिन स्वास्थ्य में गिरावट के कारण वह अभी तक अस्पताल में हैं। स्वास्थ्य में गिरावट की सूचना के साथ ही बड़ी संख्या में द्रमुक कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच रहे हैं।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ए. राजा ने गडकरी का स्वागत किया। उसके बाद गडकरी करूणानिधि के बेटे और द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एम. के. स्टालिन और परिवार के अन्य सदस्यों से मिले। गडकरी सोमवार यहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं। गौरतलब है कि द्रमुक प्रमुख की पत्नी दयालु अम्मल भी आज दिन में उनसे मिलने अस्पताल पहुंची। 28 जुलाई से अभी तक वह पहली बार पति से मिलने आयी थीं। अम्मल व्हीलचेयर से अस्पताल पहुंचीं। सामान्य तौर पर इस व्हीलचेयर का इस्तेमाल करूणानिधि करते थे। बढ़ती उम्र के कारण अम्मल का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रह रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित अन्य कई नेता अस्पताल जाकर करुणानिधि के स्वास्थ्य की जानकारी ले चुके हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!