Edited By Monika Jamwal,Updated: 26 Oct, 2018 05:54 PM
अपने पति की लंबी आयु को लेकर विवाहिताओं द्वारा रखे जाने वाले करवाचौथ के पर्व का इंतजार अब खत्म हो गया। शनिवार सुबह ही धार्मिक परंपरा के अनुसार अपना वर्त तडक़े सुबह रखेंगी।
कठुआ : अपने पति की लंबी आयु को लेकर विवाहिताओं द्वारा रखे जाने वाले करवाचौथ के पर्व का इंतजार अब खत्म हो गया। शनिवार सुबह ही धार्मिक परंपरा के अनुसार अपना वर्त तडक़े सुबह रखेंगी। वहीं, शुक्रवार को करवाचौथ पर्व की पूर्वसंध्या शहर के मुख्य बाजार में महिलाओं की काफी भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने यहां साज सजावट के सामान की खरीददारी के साथ साथ मेहंदी आदि भी लगवाई। बाजार के भीतर कई स्थानों पर मेहंदी लगाने वालों ने विशेष तौर पर अपनी दुकानों को लगा रखा था। जिसके पास भी महिलाओं, युवतियों की भीड़ देखने को मिली।
बाजार में खरीदारी के लिए आई महिला रुपिंद्र, शिखा गुप्ता ने कहा कि नवविवाहिताओं में विशेषकर इस पर्व को लेकर उत्साह रहता है। उन्होंने कहा कि पुरानी धार्मिक परंपरा के अनुसार महिलाओं ने व्रत की तैयारियां कर ली हैं। सुबह पारंपरिक पकवान लेने के बाद सारा दिन व्रत रखने वाली महिलाएं जल तक ग्रहण नहीं करेंगी और रात को चांद के दिदार के बाद की पति के हाथों से जल आदि ग्रहण कर व्रत को तोड़ेंगी। वहीं, युवतियों में भी व्रत रखने की परंपरा है। वे व्रत इसीलिए रखती हैं कि ताकि उनका विवाहिक जीवन सुखद हो और उन्हें अच्छा पति मिले। वहीं, त्यौहार के चलते बाजारों में भी सारा दिन भीड़ के चलते दुकानदारों के चेहरे खिले रहे।