Edited By vasudha,Updated: 04 Oct, 2020 04:23 PM
महिलाओं को वाहन चलाने के लिए प्रेरित करने के लिए एक एनजीओ ने श्रीनगर ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से एक कार रैली का आयोजन किया। जिसमें महिला ड्राइवरों से बढ़ चढ़कर भाग लिया। रैली में भाग लेने वाली एक महिला शेख सबा ने कहा कि रैली का आयोजन पुरुषों को महिला...
नेशनल डेस्क: महिलाओं को वाहन चलाने के लिए प्रेरित करने के लिए एक एनजीओ ने श्रीनगर ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से एक कार रैली का आयोजन किया। जिसमें महिला ड्राइवरों से बढ़ चढ़कर भाग लिया। रैली में भाग लेने वाली एक महिला शेख सबा ने कहा कि रैली का आयोजन पुरुषों को महिला ड्राइवरों का सम्मान करने के लिए प्रेरित करने के लिए किया जा रहा है।
इस रैली का मकसद इस सोच को बदलना है कि महिलाएं सर्वश्रेष्ठ ड्राइवर नहीं हैं। सबा ने कहा कि पुरूष मानते हैं कि महिलाएं अच्छी तरह से ड्राइव नहीं करती हैं। अगर हम घर, कार्यालय चला सकते हैं तो हम वाहन क्यों नहीं चला सकते? उन्होंने कहा कि यह रैली लोगों को दिखाने के लिए की गई है।
एक अन्य प्रतिभागी डॉ शर्मिल ने कहा कि आम जनता में जागरूकता पैदा करना महत्वपूर्ण है। इन रैलियों को नियमित रूप से आयोजित किया जाना चाहिए, यह महिला ड्राइवरों को भी प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब इस प्रकार की रैली की जा रही है। कार रैली के आयोजक सैयद सिब्तेन कादरी ने कहा कि महिला चालक पुरुष चालकों की तुलना में कम दुर्घटनाओं में शामिल होती हैं। उन्होंने कहा कि हमें महिलाओं को और अधिक ड्राइव करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।