Edited By Monika Jamwal,Updated: 26 May, 2018 03:25 PM
केन्द्र सरकार हुरिर्यत के साथ बात करने को तैयार है। यह बात स्वयं गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कही है। उन्होंने कहा कि अगर हुरिर्यत बात करने की इच्छुक है तो सरकार भी वार्ता को तैयार है लेकिन अभी तक इस संदर्भ में उनकी तरफ से कोई संकेत नहीं मिला है।
जम्मू: केन्द्र सरकार हुरिर्यत के साथ बात करने को तैयार है। यह बात स्वयं गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कही है। उन्होंने कहा कि अगर हुरिर्यत बात करने की इच्छुक है तो सरकार भी वार्ता को तैयार है लेकिन अभी तक इस संदर्भ में उनकी तरफ से कोई संकेत नहीं मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि नई दिल्ली पाकिस्तान से भी वार्ता को तैयार है। सिंह ने कहा कि वार्ता के अगर कोई तैयार है तो उसका स्वागत नहीं करना ठीक नहीं होता है।
सिंह ने एक टीवी चैनल को दिये साक्षात्कार में कहा कि कश्मीर में लोगों तक पहुंच बनाने के लिए केन्द्र सरकार ने उन पत्थरबाजों पर भी मामले हटा लिये जिन्होंने पहली बार पत्थरबाजी की। सिंह ने कहा कि कश्मीर हमारा है और कश्मीरी हमारे हैं। बच्चों को भटकाया जा रहा है और हम पहली बार पत्थराव करने वाले बच्चों को आतंकी नहीं समझ सकते हैं। गृह मंत्री ने कहा कि रमजान पाक महीना है और ऐसे में हमने सीजफायर भी किया है पर इसका अर्थ यह नहीं है कि अगर सुरक्षाबलों पर कोई हमला करता है तो वे उसका जवाब नहीं देंगे।