स्वतंत्रता दिवस पर शहीद मेजर योगेश गुप्ता चौक पर फहराया गया तिरंगा

Edited By Anil dev,Updated: 15 Aug, 2020 04:50 PM

kashmir yogesh gupta ambala cantt independence day

कश्मीर के सुरनकोट इलाके में 12 जुलाई 2002 को आंतकवादियों से मुठभेड़ के दौरान पहले मेजर योगेश गुप्ता ने दो आंतकवादियो को मार गिराया और फिर उनके पेट में गोली लग गई पर बहते हुए खून की परवाह ना करते हुए वो आगे बढ़ते रहे तथा दो और आंतकवादियो को मार गिराया।...

नई दिल्ली: कश्मीर के सुरनकोट इलाके में 12 जुलाई 2002 को आंतकवादियों से मुठभेड़ के दौरान पहले मेजर योगेश गुप्ता ने दो आंतकवादियो को मार गिराया और फिर उनके पेट में गोली लग गई पर बहते हुए खून की परवाह ना करते हुए वो आगे बढ़ते रहे तथा दो और आंतकवादियो को मार गिराया। इस ऑपेरशन के दौरान उन्होंने चार आंतकवादियो को मौत के घाट उतार दिया पर बहुत ज्यादा खून बह जाने के कारण मेजर योगेश गुप्ता अपनी मात्रभूमि के लिए शहीद होकर वीरगति को प्राप्त हो गए।

PunjabKesari

अम्बाला कैंट की डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले शहीद मेजर योगेश के परिवार ने उनको स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनका शहीदी स्मारक जो सेक्रेड हार्ट स्कूल और राजीव अल्ट्रासाउंड के पास है उसको तिरंगे के रंगों तथा फूलो से सजाया गया। उनके छोटे भाई विकास गुप्ता, भाभी रंजू गुप्ता,भतीजे भव्य गुप्ता तथा भतीजी समायरा गुप्ता ने शहीदी स्थल पर तिरंगा झंडा फहराया। 

शहीद मेजर योगेश गुप्ता के पिता श्री वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि उनका बेटा बचपन से ही बहुत बहादुर था और उसके दिल में देश के लिए कुछ कर गुजरने की तमन्ना थी। योगेश ने अपनी स्कूली शिक्षा सैनिक स्कूल कपूरथला से पूरी की और भारतीय फौज में अफसर के तौर पर जाने का दृढ़ निश्चय किया। योगेश अपने सभी सगे सम्बन्धियो और दोस्तो का बहुत दुलारा था। आज आजादी का जश्न हम सिर्फ और सिर्फ इन वीरो की कुर्बानी के कारण ही मना पा रहे है और हर भारतवासी को इसका सम्मान करना चाइए। हम अपने घरों में चैन की नींद इस लिए सो पा रहे है क्योंकि यह वीर 24 घंटे अपनी जान पर खेलकर हमारी रक्षा कर रहे है।

18 साल बाद अम्बाला छावनी में गृहमंत्री अनिल विज के आदेशानुसार नगर निगम द्वारा इस चौक का निर्माण कार्य शुरू किया गया पर यहां पर अभी केवल प्लेटफार्म का निर्माण हुआ है तथा शहीद की प्रतिमा जो बनकर तैयार हो चुकी है वो लगना अभी बाकी है। अग्रवाल समाज तथा अम्बालावासियो के आग्रह पर गृहमंत्री अनिल विज शीघ्र से शीघ्र इस चौक का सौन्दर्यकरण करवाकर शहीद की प्रतिमा का अनावरण करेगें। उन्होंने कहा कि मेजर योगेश गुप्ता का  शहीदी स्थल आने वाली अम्बाला की युवा पीढ़ी को फौज में जाने तथा देश के लिए कुछ अच्छा करने की प्रेरणा देगा।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!