कोरोना वायरस : मध्य प्रदेश में फंसे कश्मीरी विद्यार्थियों ने घर लौटने के लिये की मदद की गुहार

Edited By Monika Jamwal,Updated: 01 May, 2020 02:49 PM

kashmiri students stuck in mp appeal govt

कोरोना वायरस को रोकने के लिए लगाये गये देशव्यापी लॉकडाउन के कारण मध्य प्रदेश में फंसे जम्मू-कश्मीर के कश्मीरी विद्यार्थियों ने घर लौटने के लिये बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

भोपाल : कोरोना वायरस को रोकने के लिए लगाये गये देशव्यापी लॉकडाउन के कारण मध्य प्रदेश में फंसे जम्मू-कश्मीर के कश्मीरी विद्यार्थियों ने घर लौटने के लिये बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश सरकार से मदद की गुहार लगाई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी इस संबंध में हाल ही में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। सिंह ने शाह को लिखे पत्र में कहा है कि लॉकडाउन के कारण मध्य प्रदेश में जम्मू-कश्मीर के करीब ४०० कश्मीरी विद्यार्थी फंसे हुए हैं और वे अपने घर लौटने के लिये सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में केन्द्र का शासन है। इसलिए केन्द्र सरकार का कर्तव्य है कि वह देश के अन्य भागों में भी फंसे जम्मू-कश्मीर के लोगों की मदद करें और उनको उनके राज्य में भेजने की व्यवस्था करें।
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!