Edited By Monika Jamwal,Updated: 11 Dec, 2018 07:16 PM
भारतीय मिशल ओलंपिक खेल संंघ और मिशन ओलंपिक नेपाल द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय रेस्लिंग प्रतियोगिता में कठुआ के खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक हासिल किया है।
कठुआ : भारतीय मिशल ओलंपिक खेल संंघ और मिशन ओलंपिक नेपाल द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय रेस्लिंग प्रतियोगिता में कठुआ के खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। कठुआ के वार्ड नं.-11 निवासी जय करण सिंह 70 किलो वर्गभार में अपना दमखम दिखाते हुए स्वर्ण पदक हासिल करने में सफलता पाई है। जयकरण सिंह ने बताया कि भारत देश के विभिन्न राज्यों से 130 खिलाडिय़ों ने भाग लिया था जबकि जम्मू कश्मीर से वे ही एकमात्र रेस्लिंग के लिए गए थे।
उनका मुकाबला नेपाल में सैन्य खिलाडिय़ों के साथ हुआ जिसमें उन्होंने 70 किलोवर्गभार में फ्री स्टाइल रेस्लिंग में स्वर्ण पदक हासिल किया है। उनका प्रयास रहेगा कि वे भविष्य में भी इसी तरह से रियासत के साथ साथ कठुआ जिला का नाम रोशन कर सकूं। जयकरण सिंह फिलहाल अमृतसर में रेस्लिंग की कोचिंग भी ले रहा है।
-