Edited By Monika Jamwal,Updated: 23 Jan, 2019 05:51 PM
शहर के वार्ड नं.-1 कॉलेज मार्ग से सटे मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति से जूझ रहे लोगों ने समस्या का समाधान न होने पर सडक़ों पर उतरने की चेतावनी दी है।
कठुआ : शहर के वार्ड नं.-1 कॉलेज मार्ग से सटे मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति से जूझ रहे लोगों ने समस्या का समाधान न होने पर सडक़ों पर उतरने की चेतावनी दी है। बुधवार को वार्ड की पार्षद मीरा कुमारी की अगुवाई में लोगों ने पी.एच.ई. विभाग के कार्यालय में अधिकारियों से भेंट कर समस्या के समाधान की मांग की। पार्षद मीरा कुमारी, सवीता ने कहा कि पेयजल आपूर्ति पिछले चार माह से गड़बड़ा गई है। उन्हें पेयजल को लेकर परेेशानियां आ रही हैं। विभाग के डेलीवेजर हड़ताल पर हैं जबकि अन्य कर्मी भी पेयजल आपूर्ति को लेकर कोई प्रयास नहीं कर रहे। अगर आपूर्ति आती भी है तो वो सिर्फ दस मिनट के लिए जोकि नाकाफी है।
उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति सही ढंग से न होने के कारण उनकी घर का कामकाज प्रभावित हो रहा है। महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वे खुद वार्ड का दौरा करते हुए पेयजल आपूर्ति को लेकर आ रही समस्या का समाधान करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समस्या का जल्द समाधान न किया गया तो वह सडक़ों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे।