KBC 10 को मिली पहली करोड़पति बिनीता जैन, जीत सकती थी 7 करोड़

Edited By vasudha,Updated: 03 Oct, 2018 11:50 AM

kbc10 gets first millionaire

टेलीविजन इतिहास के सबसे पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति को आखिर इस सीजन का पहला करोड़पति मिल गया है। असम की गुवाहटी निवासी बिनीता जैन ने 14वें सवाल का सही जवाब देकर एक करोड़ की राशि जीती है..

नई दिल्ली(नवोदय टाइम्स): टेलीविजन इतिहास के सबसे पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति को आखिर इस सीजन का पहला करोड़पति मिल गया है। असम की गुवाहटी निवासी बिनीता जैन ने 14वें सवाल का सही जवाब देकर एक करोड़ की राशि जीती है। उन्होंने सात करोड़ के सवाल का भी सही जवाब दिया, हालांकि जवाब देने से पहले ही उन्होंने खेल से क्विट कर लिया था। इसकी वजह से उन्हें एक करोड़ से ही संतोष करना पड़ा।
PunjabKesari
कौन बनेगा करोड़पति (सीजन 10) में मंगलवार को असम की बिनीता जैन से अमिताभ बच्चन ने एक करोड़ के लिए सवाल किया कि भारत में किस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की 13 जजों की सबसे बड़ी पीठ ने किया था। इस सवाल का सही जवाब था डी केशवानंद भारती मामला, जिसका बिनीता ने सही जवाब देते हुए एक करोड़ रुपए जीत लिए। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने वह सवाल किया, जिसका इंतजार पूरा देश दिल थामकर कर रहा था, जी हां सात करोड़ का सवाल था 1867 में किसने पहले स्टॉक टिकर का अविष्कार किया था इसके ऑप्शन थे- ए एडवर्ड कैलेहन, बी थॉमस एडसिन, सी डेवडि गेस्टेटनर औ डी रॉबर्ट वार्कले। इसका जवाब दिए बिना बिनीता ने क्विट कर दिया। हालांकि इसके बाद विनीता ने एडवर्ड कैलेहन जो जवाब दिया था वह बिल्कुल सही था। 
PunjabKesari
एक करोड़ जीतने वाली पांचवीं महिला
केबीसी के इतिहास में बिनीता जैन पांचवीं महिला होंगी जो 14 सवालों का सही जवाब देकर एक करोड़ रुपये जीतने जा रही हैं। केबीसी के इस सीजन में भागलपुर के टिकट परीक्षक सोमेश कुमार चौधरी और गुजरात के ग्राफिक डिजाइनर संदीप सावलिया सबसे ज्यादा 25-25 लाख रुपये जीत चुके हैं। गुवाहाटी के अष्टगांव में रॉयल एनक्लेव की रहवासी बिनीता से पहले चार महिलाएं केबीसी में एक-एक करोड़ रुपये जीत चुकी हैं। 

PunjabKesari
शिक्षक हैं बिनीता 
असम के गुवाहाटी की रहने वाली बिनीता ने हॉट सीट पर बैठने के बाद शो के एंकर और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ अपने जीवन के दुखद पहलुओं को साझा किया। दो बच्चों की मां बिनीता ने बताया कि फरवरी साल 2013 में बिजनेस ट्रिप पर विदेश गए उनके पति आज तक घर नहीं लौट पाए हैं। बाद में पता चला कि उनके पति का आतंकियों ने अपहरण कर लिया था। पति के साथ हुई घटना के बाद बिनीता बेहद टूट चुकी थी। इसक बाद पेशे से टीचर बिनीता ने छात्रों को ट्यूशन देना शुरू किया। सात छात्रों के साथ शुरुआत करने वाली बिनीता आज 125 छात्रों को अंग्रेजी और सामाजिक अध्ययन विषय पढ़ा रही हैं। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!