केजरीवाल ने बाढ़ प्रभावित केरल के लिए 10 करोड़ रुपए की सहायता का ऐलान किया

Edited By shukdev,Updated: 18 Aug, 2018 12:57 AM

kejriwal announces rs 10 crore aid for flood affected kerala

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ से तबाह केरल के लिए शुक्रवार को 10 करोड़ रुपए की सहायता की घोषणा की। गुरुवार को एक ही दिन में राज्य में 106 लोगों की जान चली गई थी। राज्य में अस्पताल ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं तो तेल पंपों पर का ईंधन...

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ से तबाह केरल के लिए शुक्रवार को 10 करोड़ रुपए की सहायता की घोषणा की। गुरुवार को एक ही दिन में राज्य में 106 लोगों की जान चली गई थी। राज्य में अस्पताल ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं तो तेल पंपों पर का ईंधन संकट है। केजरीवाल ने लोगों से संकट में फंसे राज्य के लिए उदारतापूर्वक दान करने की अपील की है। उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री से भी बातचीत की है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैंने केरल के मुख्यमंत्री से बातचीत की। दिल्ली सरकार 10 करोड़ रुपए का योगदान कर रही है। मैं सभी से केरल के अपने भाइयों और बहनों के लिए उदारतापूर्वक दान करने की अपील करता हूं। ’ दिन में पंजाब सरकार ने भी केरल के लिए 10 करोड़ रुपए की सहायता की घोषणा की थी। पंजाब सरकार के बयान के अनुसार तुरंत खाने योग्य 30 टन खाद्य सामग्री केरल भेजी जाएगी। केरल पिछले एक सदी में सबसे भयंकर बाढ़ से जूझ रहा है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!