दिल्ली के साथ हुआ सौतेला व्यवहार, लोग चुनावों में लेंगे बदला: केजरीवाल

Edited By vasudha,Updated: 12 Mar, 2019 05:39 PM

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि 70 साल से दिल्ली के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा। इस बार का लोकसभा चुनाव दिल्ली के लोग अपने हक़ के लिए लड़ेंगे। केजरीवाल ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस और मोदी सरकार पर जमकर हमला...

नेशनल डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि 70 साल से दिल्ली के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा। इस बार का लोकसभा चुनाव दिल्ली के लोग अपने हक़ के लिए लड़ेंगे। केजरीवाल ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। 
PunjabKesari

दिल्ली को उसका हक दिलाकर रहेंगे

  • पूर्ण राज्य दिल्ली के लोगों का अधिकार हैं, और हम किसी भी हालत में दिल्ली को उसका हक़ दिलाकर रहेंगे। 
  • 70 साल से दिल्ली के लोगों के साथ शोषण किया जा रहा है। 
  • दिल्ली दूसरे नंबर पर आय कर देती है लेकिन बदले में दिल्ली पर केवल 325 करोड़ रुपये खर्च करती है। हमारे पूछने पर कहते हैं कि दिल्ली आधा राज्य है इसलिए।

PunjabKesari
दिल्ली के पास पूर्ण राज्य का दर्जा होना जरूरी

  • दिल्ली पूर्ण राज्य बनते ही 85% नौकरियां दिल्ली के युवाओं के लिए सुरक्षित की जाएगी।
  • यूनिविर्सिटी में भी 85 % सीट दिल्ली के छात्रों के लिए सुरक्षित की जाएगी। 
  • हमारे पास जो काम थे, गली, मोहल्ले, सीवर, स्कूल, पानी आदि के वे हमने पूरे किए लेकिन दिल्ली को और बेहतर बनाने के लिए दिल्ली के पास पूर्ण राज्य का दर्जा होना जरूरी है। 
  • हमें गठबंधन के विषय में उतनी ही जानकारी है जितनी मीडिया से प्राप्त हुई। 
  • हमारा सर्वे कहता है कि हम बिना कांग्रेस के साथ गठबंधन किए भी दिल्ली की 7 में से 7 सीटें जीत जाएंगे।
  • भाजपा को देश से कुछ लेना देना नहीं है, उसे केवल वोट चाहिए। 
     

PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!