केजरीवाल ने मतदाताओं से लोकसभा चुनावों में भाजपा, कांग्रेस को खारिज करने का किया आह्वान

Edited By Pardeep,Updated: 27 Aug, 2018 11:30 PM

kejriwal calls for voters to dismiss bjp congress in lok sabha elections

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के लोगों से 2019 आम चुनावों में भाजपा और कांग्रेस दोनों को खारिज करने का आह्वान किया और उनसे शहर के तेज विकास के लिए ‘आप’ को वोट देने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि...

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के लोगों से 2019 आम चुनावों में भाजपा और कांग्रेस दोनों को खारिज करने का आह्वान किया और उनसे शहर के तेज विकास के लिए ‘आप’ को वोट देने का अनुरोध किया। 

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अगर दिल्ली में आप के सात सांसद होते तो वे ‘‘संसद ठप करके’’ शहर में सीलिंग अभियान नहीं चलने देते। आप के पूर्वी दिल्ली के लोकसभा कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस को वोट देने का कोई फायदा नहीं है क्योंकि दोनों दल दिल्लीवालों का ध्यान नहीं रखते।

वर्ष 2014 लोकसभा चुनावों में भाजपा ने राष्ट्रीय राजधानी में सातों सीटें जीती थीं। इस कार्यक्रम में केजरीवाल ने आगामी चुनाव लडऩे के लिए आप के लिए धन दान देने का अनुरोध किया। केजरीवाल ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से आप सरकार और भाजपा सांसदों द्वारा किये गये काम के बीच तुलना करने के बाद यह तय करने को कहा कि वे अपना वोट किसे देना चाहते हैं।     

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!